राजनीति

“मोदी राज में खुद को सुरक्षित मान भाजपा से जुड़ रहे लोग” : जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा

Uttarkashi,, जिला मुख्यालय के सुप्रसिद्ध बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर बूथ संख्या 98 में आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 110वां संस्करण सुना। आज के कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण, प्राकृतिक खेती, ड्रोन, वन्यजीव संरक्षण जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे कैंपेन “मेरा पहला वोट – देश के लिए” के अंतर्गत पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की। आप समस्त प्रदेशवासी भी इस बार लोकतंत्र का पवित्र त्योहार अवश्य मनाएं एवं 18वें लोकसभा चुनाव में बढ़चढ़ कर मतदान करें। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत भारद्वाज, गंगोत्री सुरेश चौहान, जिला महामंत्री नागेन्द्र सिंह चौहान, कार्यक्रम संयोजक भूपेन्द्र सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष राजीव बहुगुणा, जितेन्द्र राणा वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता रहे।

सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

रविवार को सैकड़ों की संख्या में डुंडा, भटवाडी, भागीरथी, गाजणा मंडल से आये सैकड़ों लोगों को गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत, जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र राणा ने माला टोपी पहना कर भाजपा की सदस्यता दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि देश की यह विकास यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है। भाजपा की रीतिनीति से प्रभावित होकर आज सैकड़ों की संख्या में विभिन्न दलों के लोग भाजपा में शामिल हुए भाजपा परिवार उन सभी साथियों का स्वागत करती है।

राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत ने भाजपा सदस्यता लेने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। केन्द्र की मोदी सरकार सुशासन, गरीब कल्याण दृढ़ इच्छा शक्ति, जीरो टोलरेंस की नीति तथा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास निहित है।

जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह राणा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों का भाजपा परिवार में स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता के साथ ही सबसे अधिक लोकप्रिय है, आज भारत का पूरे विश्व के अंदर सम्मान बढ़ा है। मोदी सरकार में देश ने अभूतपूर्व विकास किया है। योजनाओं की श्रृंखलाओं से अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचाया गया है। पीएम मोदी की राष्ट्र हितैषी नीतियों से प्रेरित होकर आज देश के अन्दर लाखों लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

ये रहे उपस्थित : कार्यक्रम संयोजक भुपेंद्र सिंह चौहान, नागेन्द्र चौहान, सूरत राम नौटियाल, जयवीर चौहान, विक्रम रावत, हरीश डंगवाल, राजेन्द्र गंगाडी, विजयपाल मखलोगा, गोविंद गुसाईं, सुकेश नौटियाल, प्रताप रावत, राजीव बहुगुणा, सूरत गुसाईं, गौतम रावत, दुर्गेश सिलवाल, देशराज बिष्ट, अमित सेमवाल, सहित सैकड़ों भाजपाई रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button