Uncategorized

Breking news : यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ धाम समते पूरे विश्व में हर्षोल्लास से मनाया गया 9वां अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस

पुरोला uttarkashi,, अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस आज यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ समते पूरे विश्वभर में हर्षोल्लास से मनाया गया। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों/कर्मचारियों ने आज विभिन्न जगह  सुबह योगा कार्यक्रम में हिस्सा लेकर योगाभ्यास किया है।

उत्तरकाशी

जिले भर में नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के साथ ही गंगा ग्रामों,नमामि गंगे स्नान घाटों व जनपद मुख्यालय पर केदारघाट एवं कीर्ति इंटर कालेज परिसर में स्थानीय नागरिकों,अधिकारियों एवं कर्मचारियों, आईटीबीपी व मीडिया कर्मियों द्वारा योगाभ्यास किया गया। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कीर्ति इंटर कालेज परिसर एवं केदारघाट में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया औऱ योगाभ्यास किया। जिले भर में आयोजित कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ”वन वल्ड, वन हेल्थ” (वसुधैव कुटुम्बकम) की परंपरा का अनुश्रवण किया गया। तथा विभिन्न स्थानों पर आयोजित योग कार्यक्रम में लोगों द्वारा योगाभ्यास किया गया। जिलाधिकारी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की जनपदवासियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी को उत्साह के साथ प्रतिदिन योग करना चाहिए। योग के माध्यम से शरीर को अनेक लाभ मिलते है। कहा कि दैनिक जीवन में योग को महत्व देने से जीवन अनुशासित रहने के साथ मन शांत रहता है। इस दौरान जिलाधिकारी ने विशेषकर युवाओं से आवाह्न करते हुए योग को अपने जीवन में आत्मसात करने एवं नित्य प्रतिदिन योगाभ्यास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग करने से जहां शारीरिक स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा वहीं मानसिक संतुलन भी अच्छा रहेगा। साथ ही स्वस्थ जीवन बिताने के लिए योग आवश्यक है,इसलिए योग जरूर करें। इस दौरान जागेश्वर धाम से माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन को सीधे प्रसारण के माध्यम से देखा व सुना गया। इस मौके वरिष्ठ भाजपा नेता विजयपाल मखलोगा, एडीएम तीर्थपाल सिंह, प्रशिक्षु आईएएस अनामिका, पीडी रमेशचंद्र, एसडीएम चतर सिंह चौहान, मीनाक्षी पटवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी जेएन काला, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

गंगोत्री धाम : गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान एवं मंदिर समिति के पदाधिकारियों व सचिव सुरेश सेमवाल, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी रत्नमणि भट्ट सहित यात्रियों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा योगाभ्यास किया गया। इस दौरान कॉपरेटिव बैंक चेयरमैन विक्रम सिंह रावत,अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति भाजपा भवान सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष भाजपा भटवाड़ी जितेंद्र राणा, अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा, यशपाल पंवार अभिनाश रावत, प्रीतम रमोला, कन्हैया रमोला, ललित रावत, कुलदीप राणा, सुनील राणा द्वारा भी योगाभ्यास में हिस्सा लिया।

यमुनोत्री : यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने आज मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली खुशीमठ में योग दिवस  कार्यक्रम में प्रतिभाग कर योगाभ्यास किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम सब लोगों को अपने शरीर को चुस्त/तंदुरस्त रखने के लिए हर रोज योगाभ्यास करना चाहिए। जिससे पूरे दिन शरीर तरोताजा बना रहेगा।

पुरोला : विधायक दुर्गेशवर लाल और अन्य पदाधिकारियों ने पुरोला में योगा दिवस पर योगाभ्यास कर सभी से हर रोज अपनी दिनचर्या में योगा को शामिल करने की अपील की है।

राइका गुन्दियाट गांव पुरोला : अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में आज ,राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के अवसर पर “योग महोत्सव” का आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह सजवान कार्यक्रम अधिकारी नितिन रावत, अध्यापक प्रेम सिंह राणा, ओम प्रकाश नेगी, मनवीर सिंह रावत, कविंद्र सिंह चौहान, दीपक नेगी तथा अध्यापिका लक्ष्मी पोखरियाल जी आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्वयंसेवकों के द्वारा योग महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी नितिन रावत ने स्वयंसेवकों को योग के महत्व को समझाते हुए योग को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button