मोरी uttarkashi,, सांकरी–जखोल मोटर मार्ग पर घुइयां घाटी से पीछे यूटिलिटी वाहन संख्या (UK07CA 2410) दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। हादसे में 1 की मौत हो गई और 4 घायल हो गए। वाहन में चालक सहित 5 लोग सवार थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस/SDRF और प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर मृतक के शव/घायलों को खाई से बाहर निकाला। जिसके बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में भर्ती कराया गया है। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर घायल राजेंद्र, सुलोचना और हरि सैन को हायर सेंटर रैफर कर दिया है। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

मृतक
- हरु लाल (45) पुत्र नीरू लाल निवासी दोणि
घायल
- राजेंद्र पुत्र अतरू लाल भीतरी।
- सुलोचना पत्नी राजेंद्र ग्राम भीतरी।
- कमलेश पुत्र खड़ीसुख भीतरी।
- अमरीश पुत्र सुनपुर भीतरी।
- हरीश पुत्र प्यारदास भीतरी।