पर्यटनराजनीतिसामाजिक

Breking news : बाबा केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले, देखें वीडियो

केदारनाथ rudraprayag,, 11वें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। आज प्रातः 4 बजे से केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी, वेदपाठी, तीर्थ पुरोहितों ने विधिवत पूजा–अर्चना, भगवान की विशेष पूजा शुरू हुई। उसके बाद 6:20 मिनट के शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चारण, आर्मी बैंड की धुन और परंपरा के अनुसार केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग की उपस्थिति में विश्व प्रसिद्ध तीर्थ धाम भगवान केदारनाथ के कपाट खोल दिए गए। कपाटोद्घाटन के शुभ अवसर पर केदारनाथ मंदिर को 35 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। करीब आठ हजार श्रद्धालु कपाटोद्घाटन की पावन बेला के साक्षी बने। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा के दर्शन कर पूजा/अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक शैलारानी रावत, जिलापंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, बद्री-केदार मन्दिर समिति के अध्यक्ष अजय अजेंद्र, डीएम मयूर दीक्षित, एसपी डॉ विशाखा अशोक भदाणे सहित हजारों की संख्या मे भक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button