पुरोला Uttarkashi,, पुलिस ने 1 किलो 82 ग्राम अवैध अफीम के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुरोला थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही गतिमान है।
जानकारी के अनुसार बीते दिवस (शनिवार) को अवैध नशे के सौदागरों की धपक्कड़ हेतु सीओ बडकोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा जाल बुनते नौगांव–देहरादून मार्ग पर बर्नीगाड़ जरडा खड्ड के पास से अरविन्द (40) पुत्र जयवीर सिंह निवासी फुवाण गांव तहसील बडकोट जनपद उत्तरकाशी को 1 किलो 82 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना पुरोला पर NDPS Act 8/17 के तहत केस दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपी अरविन्द द्वारा बताया गया कि अफीम को वह आसपास के गांव से खरीद कर लाया है, जिसको वह मोरी क्षेत्र में अच्छे दामों पर बेचना चाह रहा था। विधिक कार्यवाही गतिमान है।
पुलिस टीम
- एसआई देवेन्द्र सिंह पंवार
- सिपाही अब्बल सिंह
- सिपाही गजेन्द्र सिंह
- सिपाही प्रवीन परमार