राजनीति

Big breking : उत्तराखंड में दायित्वधारियों की पहली सूची जारी

Dehradun,, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आखिरकार लंबी प्रतीक्षा के बाद भाजपा नेताओं को दायित्व देने की सूची जारी की है। इन सब को मंत्री स्तर का दर्जा मिला है। जिसके आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी के अनुसार कि शासन द्वारा जनहित में निम्नलिखित महानुभावों को उनके सामने उल्लेखित दायित्व प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है। उधर, ज्योति प्रसाद गैरोला सहित 10 वरिष्ठ नेताओं को दायित्व सौंपने पर उत्तरकाशी भाजपाइयों ने खुशी जताई है। जिला महामंत्री पवन नौटियाल ने खुशी जताते कहा कि सभी दायित्व धारी भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और वर्षों से पार्टी की रीति व नीतियों के लिए समर्पित है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ज्योति प्रसाद गैरोला एक कुशल राजनीतिक है व उनको बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (राज्य स्तरीय ) का उपाध्यक्ष बनाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी है।

जिला महामंत्री भाजपा पवन नौटियाल।

देखें सूची

  • ज्योति प्रसाद गैरोला : उपाध्यक्ष, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (राज्य स्तरीय )
  • रमेश गडिया : उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय जलागम परिषद
  • मधु भट्ट : उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड संस्कृत साहित्य एवं कला परिषद
  • मुफ्ती शमून कासमी : अध्यक्ष, उत्तराखण्ड मदरसा शिक्षा परिषद
  • बलराज पासी : अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य बीज एवं जैविक उत्पाद प्रमाणीकरण संस्था
  • सुरेश भट्ट : उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद
  • अनिल डब्बू : अध्यक्ष कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड (मंडी)
  • कैलाश पंत : अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड
  • शिव सिंह बिष्ट : उपाध्यक्ष, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद
  • रायण राम टम्टा : अध्यक्ष, हरिराम टम्टा परम्परागत शिल्प उन्नयन संस्था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button