Uttarkashi,, गंगोत्री एनएच पर बिशनपुर के पास (वाहन संख्या UK–10TA-0941) Maruti Eco दुर्घटनाग्रस्त होकर गंगा नदी में जा समाई है। हादसे में 04 लोगों की मौत और 02 गंभीर घायल हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस/एसडीआरएफ ने घायलों को गाड़ी से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया है। मृतकों में एक का शव बरामद कर लिया है, दो की खोजबीन जारी है। कार सवार लोकल बताए जा रहे हैं।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने जानकारी देते बताया की गंगोत्री एनएच पर जिला मुख्यालय से गंगोत्री की तरफ बिशनपुर के निकट आर्य विहार आश्रम के पास एक कार नदी में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में 06 लोग सवार थे। जिसमें से 04 की मौके पर ही मौत हो गई और 02 गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर खुद राहत एवं बचाव कार्यों की मॉन्टरिंग कर रहे है। पुलिस/एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू कर एक मृतक का शव बरामद कर लिया है। अन्य दो की खोजबीन जारी है।
मृतकों के नाम
- इंदिरा देवी पत्नी स्वर्गीय उत्तम सिंह निवासी ग्राम द्वारी जनपद उत्तरकाशी उम्र 51 वर्ष।
- करण लाल पुत्र सेवालाल निवासी सालंग भटवाड़ी उत्तरकाशी उम्र 52 वर्ष ।
- आशा देवी पत्नी मंगलदास निवासी द्वारी भटवारी उत्तरकाशी उम्र 41 वर्ष।
- दुर्गा देवी(60)पत्नी स्वर्गीय धर्म सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 60 वर्ष।
घायलों के नाम
- आदित्य रावत पुत्र रामचंद्र निवासी द्वारी पटवारी उत्तरकाशी उम्र 26 वर्ष (वाहन चालक)।
- लुद्रा सिंह उर्फ राजा पुत्र योगेश सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 20 वर्ष।