Dehradun/uttarkashi,, महासू देवता के जागड़े मेले के दृष्टिगत जिले के पुरोला एवं मोरी क्षेत्र में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में 18 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है। वहीं देहरादून जिले के चकराता व कालसी में भी अवकाश रहेगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून/उत्तरकाशी ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि 18 सितंबर को आयोजित हो रहा महासू देवता हनोल एवं चालदा महाराज दसऊ का जागड़ा पुरोला एवं मोरी क्षेत्र के लोगों का भी मुख्य पर्व है। इस दिन दोनों मंदिरों में काफी अधिक श्रद्धालुजन मेले मेें प्रतिभाग करते हैं। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला के अनुमोद पर पुरोला एवं मोरी क्षेत्र में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में 18 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है।
Related Articles
कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन मनाकर राज्यमंत्री राजकुमार ने किया 2027 विधानसभा चुनाव का शंखनाद
1 day ago
आंगनबाड़ी केंद्र पर लटके मिले ताले, CDO ने दिए अनुपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के वेतन रोकने के निर्देश
1 week ago
Check Also
Close


