नौगांव/बड़कोट Uttarkashi,, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत की संस्तुति के बाद जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह राणा की सहमति के बाद युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई। युवा मोर्चा मंडल बड़कोट का अध्यक्ष नीरज चौहान को बनाया गया है। वहीं नौगांव दीपक नौटियाल और पुरोला में कपिल नेगी को अध्यक्ष बनाया गया है।