Uncategorized

बिजली चोरों पर चला यूपीसीएल BARK0T का डंडा, 10 चोर पकड़े

बिजली चोरों पर चला यूपीसीएल का डंडा, पुलिस को दी तहरीर

बड़कोट/गडोली uttarkashi,, बिजली चोरों पर चला यूपीसीएल बड़कोट का डंडा। 10 लोग चोरी की बिजली का प्रयोग करते पकड़े। बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की चेतावनी।

विद्युत विभाग बड़कोट को विकासखंड नौगांव के बनाल/गडोली क्षेत्र में लगातार बिजली चोरी की शिकायत मिल रही थी। जिस पर शनिवार को एसडीओ रॉबिन सिंह मनोरिया के नेतृत्व में जेई/लाइनमैन ने गडोली क्षेत्र के झुमराड़ा, गुलाडी, ज्वाबा गांव में चैकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 10 घरों में लोगों को चोरी की लाइट का प्रयोग करते पकड़ा गया। सभी लोगों की केबल जब्त की गई है। साथ ही उचित कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस दौरान जेई वीर दयाल, लाइनमैन सर्वेश ज्याडा भी रहे। साथ ही कहा यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बिजली चोरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button