बड़कोट uttarkashi,, वनाग्नि नियंत्रण एवं प्रबंधन के लिए अपर यमुना वन प्रभाग अंतर्गत वन चेतना केन्द्र में NDRF, SDRF और वन विभाग की संयुक्त कार्यशाला आयोजित। तीनों टुकड़ियों ने साझा किए अपने–अपने अनुभव। वनाग्नि के रोकथाम के लिए बनी सहमति।
शनिवार को अपर यमुना वन प्रभाग के अंतर्गत वन चेतना केन्द्र बड़कोट में वनाग्नि नियंत्रण एवं प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता एसडीओ साधु लाल पलियाल ने की। कार्यशाला में NDRF, SDRF और वन विभाग के कर्मियों ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग कर वनाग्नि नियंत्रण एवं प्रबन्धन की जानकारियां साझा की। इस दौरान एसडीओ द्वारा वनाग्नि नियंत्रण व प्रबंधन के लिए जा रहे विभागीय कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उसके बाद एनडीआरएफ इंचार्ज इंस्पेक्टर मंजीत सिंह द्वारा वन कर्मियों से वनाग्नि नियंत्रण में ग्राउंड स्तर पर आने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी ली। उसके बाद वनाग्नि नियंत्रण हेतु विभिन्न उपकरणों व मास्टर कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर उनके कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही वनाग्नि नियंत्रण के लिए वन विभाग का सहयोग देने को लेकर आश्वस्त किया। इस मौके पर रेंजर रवांई शेखर सिंह राणा, रेंजर विवेक चौहान, रेंजर सचिन सहित वन कर्मी रहे।



