डामटा uttarkashi,, गोडर पट्टी के 27 गांव के लोगों द्वारा आज गातू में महापंचायत आयोजित की गई। जिसमें आगमी होने वाले विधानसभा चुनाव में पहली बार गोडर क्षेत्र से दावेदारी कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता महावीर शाह को पूर्ण समर्थन/सहयोग देने पर सहमति बनी है।
बुधवार को कंडारी गांव निवासी समाजिक कार्यकर्ता महावीर शाह द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में पुरोला विधानसभा से विधायक प्रत्याशी की दावेदारी को मजबूती देने के लिए गातू गांव में 27 गांव गोडर पट्टी के लोगों की “विचार–विमर्श–मंथन महापंचायत आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के स्याणा, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, पूर्व जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लेते विचार–विमर्श करने के बाद अपने–अपने सुझाव रखे। महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि इस क्षेत्र को अभी तक पुरोला विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला है। पहली बार कंडारी गांव निवासी युवा समाजसेवी महावीर शाह द्वारा विधायक चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। जिसपर क्षेत्रवासियों द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें पूर्ण समर्थन/सहयोग देने पर सहमती दी है। साथ ही चुनाव में महावीर शाह को हर संभव प्रयास करने की एक स्वर में आवाज निकली है।जिसके लिए समाजसेवी महावीर शाह द्वारा काम के सीजन के बीच में महापंचायत में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने और पूर्व समर्थन/सहयोग के लिए हामी भरने के लिए सभी का तह दिल से आभार का व्यक्त किया गया है।




