नौगांव uttarkashi,, मंजियाली गांव में मां काली मंदिर में मूर्ति स्थापित। गांव की ध्याणियों ने माता को भेंट किया गंगनानी कुंड से स्नान कराकर चांदी का छत्र। ग्रामीणों द्वारा ध्याणियों को मां काली का पटका भेंट किया गया।
गुरुवार को मंजियाली गांव के गोलना तोक में नवनिर्मित मंदिर में 12–14 मई तक चली प्राण प्रतिष्ठा के बाद मां काली की मूर्ति स्थापित की गई। 65 गांव के आराध्य देव रुद्रेश्वर महाराज के सानिध्य में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान ध्याणी मिलन कार्यक्रम में पहुंची ध्याणियों ने मां काली को करीब 1/2 KG चांदी का छत्र भेंट किया है। कार्यक्रम ग्राम प्रधान द्रविड़ कोहली उर्फ चुना/समस्त ग्रामीणों के सहयोग से सम्पन्न हुआ। उन्होंने कार्यक्रम को भव्य/सफल बनाने के लिए सभी का तह दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस दौरान सभी ध्याणियों/ग्रामीणों ने देर रात तक रासो/तांदी नृत्य कर कार्यक्रम को चार चंद लगाए। इस दौरान समस्त ग्रामीण/ध्याणियां/आसपास के ग्रामीण रहे।



