Uttarkashiप्रशासनराजनीतिसामाजिक

Uttarkashi : ‘जन–जन की सरकार, अब पहुंची #NAUGA0N ढुइंक न्याय पंचायत की जनता के द्वार, समस्याएं सुनीं, किया समाधान 

 नौगांव/डामटा uttarkashi,, ढुइंक न्याय पंचायत में आज ‘जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार’ के तहत जनसुनवाई/बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर 19 शिकायतें दर्ज हुई है। जिसमें से 14 मौके पर ही निस्तारण किया गया। अन्य 5 शिकायतों को संबंधित विभाग को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देशों और डीएम के मार्गदर्शन में सोमवार को SDM बृजेश तिवारी की अध्यक्षता में तहसील बड़कोट के अंतर्गत (डामटा) ढुइंक न्याय पंचायत में जन–जन की सरकार, जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसका कार्यक्रम समन्वयक टिहरी लोकसभा/भाजपा नेता श्याम प्रसाद डोभाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार अभियान से  छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला मुख्यालय या तहसील नहीं जाना पड़ रहा है। हमारी सरकार में समस्याओं का मौके पर ही समाधान मिल रहा है। जैसे गरीब तबके के लोग लाभान्वित हो रहे है। शिविर 19 शिकायतें दर्ज हुई है। जिसमें से 14 मौके पर ही निस्तारण किया गया। अन्य 5 शिकायतों को संबंधित विभाग को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। इनमें प्रमुख शिकायतें लो वोल्टेज, राजमार्ग के कटान, विद्युत की झूलती तारे, विद्युत विभाग के जेई द्वारा प्रतिनिधियों का फोन न उठाना, पंपिंग योजना का लाभ न मिलना जैसे जटिल समाएं रही। जिसके समाधान के निर्देश SDM ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। शिविर

ये रहे उपस्थित

प्रधान संघ अध्यक्ष तिरेपन रावत, विजय राणा, गोपाल डोभाल उर्फ गोलू, शीतल गौड़, मीनाक्षी देवी, बीडीओ प्रकाश पंवार, कार्यक्रम नोडल हिमांशु उप्रेती, तहसीलदार रेनू सैनी, प्रधानाचार्य नरेश रावत सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button