पुरोला uttarkashi,, पुलिस ने 3.87 Gram स्मैक और 253 ग्राम भांग के साथ दो युवक दबोचे। आरोपियों के खिलाफ पुरोला थाने पर NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज। विधिक कार्यवाही प्रचलन में है।
“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन तथा नशामुक्त अभियान” के अतंर्गत SP उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय का नशे के सौदागरों पर लगातार कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में पुरोला पुलिस की टीम द्वारा दो अलग-अलग मामलों में स्मैक व चरस के साथ 02 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। सीओ बड़कोट देवेन्द्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पुरोला दीपक सिंह रावत के नेतृत्व में पुरोला पुलिस टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते चैकिंग के दौरान पुरोला–मोरी रोड़ कूड़ा डंपिंग जोन के पास से प्रतीक नाम के युवक को 3.87 ग्राम स्मैक व देवलसारी सौली बैरियर के पास से सत्यपाल को 253 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया गया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उपरोक्त दोनों के विरुद्ध थाना पुरोला पर NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
- प्रतीक (22) पुत्र स्व लक्ष्मण सिंह।
- सत्यपाल (36) पुत्र शूरवीर सिंह।
पुलिस टीम
- SI दीपक सिंह रावत, थानाध्यक्ष पुरोला
- ASI विक्रम सिंह तोमर
- HC विरेन्द्र सिंह
- HC प्रवीण परमार
- सिपाही रोशन तोमर
- सिपाही ममलेश रावत
- सिपाही जितेंद्र राय




