Uttarkashiक्राइमदेहरादूनपुलिसयूथ

PUR0LA पुलिस ने 714 GRAM भांग के साथ 2 युवक दबोचे

डामटा/पुरोला uttarkashi,, पुलिस ने 714 ग्राम भांग के साथ 2 युवक दबोचे हैं। आरोपियों के खिलाफ पुरोला थाने पर NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही प्रचलन में है।

थानाध्यक्ष pur0la मोहन सिंह कठैत के अनुसार बीते दिवस (रविवार सायं) को चौकी डामटा पुलिस/S0G टीम द्वारा डामटा बैरियर पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान यहां से गुजरी स्कूटी संख्या (UK07FY-9551) पर सवार 2 संदिग्ध  ऋषभ (21) पुत्र सुनील गोदियाल निवासी सुमन नगर गुरुद्वारे के पास नेहरु कॉलोनी और अभिनव (22) पुत्र शान्ति प्रसाद नौडियाल लेन नम्बर-5 ओम विहार माता मन्दिर रोड़ धर्मपुर थाना नेहरु कॉलोनी देहरादून को रोका गया। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से 714 ग्राम अवैध चरस (भांग) बरामद की गयी है। युवक चरस को मोरी नैटवाड़ क्षेत्र से लेकर आ रहे थे। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर दोनों युवकों के विरुद्ध थाना पुरोला पर NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही प्रचलन में है।

पुलिस टीम

  • SI रतन सिंह बिष्ट, चौकी प्रभारी डामटा।
  • HC योगेश कुमार
  • सिपाही भवनेश
  • सिपाही जगदीप कुमार
  • सिपाही सुनील ज्याडा S0G

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button