Uttarkashiक्राइमपुलिसयूथ

मोरी में 5.05 gram स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

मोरी uttarkashi,, पुलिस ने 5.05 ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना मोरी पर NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही गतिमान है।

उत्तरकाशी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ”ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत SP Amit श्रीवास्तव (IPS) के निर्देश पर उत्तरकाशी पुलिस अवैध नशे का कारोबार करने वालों पर लगातार नकेल कस रही है। बीते रात्रि (शनिवार)  को सीओ बडकोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते चैकिंग अभियान चलाकर बिट्टू सिंह (24) पुत्र रामलाल निवासी भितरी मोरी रोड़ बड़ा पत्थर के पास से गिरफ्तार किया गया। युवक के कब्जे से 5.05 ग्राम स्मैक बरामद की गई। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना मोरी पर NDPS Act की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही गतिमान है।

पुलिस टीम

  • SI विनोद कुमार गोला
  • सिपाही सत्यपाल
  • सिपाही विशन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button