Dehradun,, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी जनपदों के किसान मोर्चा के प्रभारियों की घोषणा कर दी है। साथ ही किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकारिणी का विस्तार करते उत्तरकाशी जिले के पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय सिंह रावत का कद बढ़ाकर गढ़वाल सह–संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है।