राजनीतिसामाजिक

धामी राज में बेरोजगारी, महंगाई, आपराधिक घटनाएं, कमीशन खोरी चरम सीमा पर और भाजपाई खूबियां गिनाने में मस्त : यमुनाघाटी जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान

पुरोला uttarkashi,, यमुनाघाटी जिला कांग्रेस कमेटी ने आज पुरोला में प्रेसवार्ता कर धामी सरकार के 1 वर्ष के कार्यकाल को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, आपराधिक घटनाएं, कमीशन खोरी चरम सीमा पर हैं। और भाजपा के मंत्री, विधायक खूबियां गिनाने में मस्त है।

जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में प्रदेश के बेरोजगार युवा सड़कों पर है, गरीबों को दो वक्त की रोटी नसीब नहीं है। बलात्कार की घटनाएं दिनप्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। जिसका जीता जागता सपूत अंकिता भंडारी, हेमा नेगी, पिंकी हत्याकांड है। कहा बेरोजगार युवा ukpsc/uksssc द्वारा कराई गई भर्तियों में हुई धांधली की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार के कानों तक जूं भी नहीं रेंग रही है। कहा सिलेंडर के दाम और खाद्य पदार्थों के दाम दिनप्रतिदीन बढ़ते ही जा रहे है। जिससे गरीबों के घरों में चुल्ला जलना बंद हो रखा है। कांग्रेस पार्टी भाजपा के जनविरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध और घोर निंदा करती है।

प्रेसवार्ता के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह नेगी, नगर अध्यक्ष कविंद्र सिंह असवाल, राजेंद्र सिंह रावत, दशरथ सिंह राणा, शीशपाल, मनमोहन सिंह राणा, अंकित पंवार, सोशल मीडिया प्रभारी नौनिहाल सिंह सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button