- 9 से 11 फरवरी तक भाजपा द्वारा चलाया गया “गांव चलो अभियान” का समापन
पुरोला uttarkashi,, भाजपा पदाधिकारियों ने “गांव चलो अभियान” के तहत (9 से 11 फरवरी तक) जनपद के सभी 544 बूथों पर 24 घंटे प्रवास कार्यक्रम में जनसहभागिता की है। इस मौके पर भाजपा महामंत्री पवन नौटियाल ने बताया कि इस दौरान पदाधिकारियों ने वहां जाकर बूथ समितियों के साथ बैठकें की। उसके बाद केंद्र/राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के समझा रखा। साथ ही पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं में जान फूंकने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अभियान के सफल संचालन के साथ पार्टी, लोकसभा चुनावों में 400 प्लस के लक्ष्य की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गई।