क्राइमपुलिसराजनीतिसामाजिक

नवनियुक्त थानाध्यक्ष से मिले यमुनाघाटी जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी, अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग

पुरोला uttarkashi,, यमुनाघाटी जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रविवार को नवनियुक्त थानाध्यक्ष से मुलाकात की है। उन्होंने थानाध्यक्ष से क्षेत्र में अवैध रूप से फड़ व फेरी लगाने वालों और नशाखोरी पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

“जिला उद्योग व्यापार मंडल यमुनाघाटी” के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को नवनियुक्त थानाध्यक्ष मोहन सिंह कठैत से मुलाकात की है। उन्होंने थानाध्यक्ष से यमुनाघाटी में अवैध रूप से फड़/फेरी लगाने वालों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बाहरी क्षेत्र से आए अधिकांश लोग फड़/फेरी करने के नाम पर गांव–गांव में पहुंचकर अवैध कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। साथ ही के क्षेत्र में तीव्र गति से बढ़ रही नशाखोरी पर भी लगाम कसने की मांग की है।

ये रहे उपस्थित : प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र असवाल, जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार, उपाध्यक्ष जगमोहन नौडियाल, संयुक्त महामंत्री हरदेव सिंह राणा, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद खंडूड़ी, जिला मंत्री भूपाल सिंह गुसाईं, नगर अध्यक्ष बृजमोहन सिंह चौहान रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button