Uttarkashiक्राइमप्रशासनविद्युत विभागव्यापार मंडल

बिजली कटौती से परेशान PUR0LA के व्यापारी, विद्युत विभाग पर लगाया मनमानी का आरोप

पुरोला uttarkashi,, बिजली कटौती से परेशान व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप की कार्रवाई की मांग। बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लगाया लिखित/मौखिक जानकारी होने के बावजूद भी बिजली कटौती का आरोप। जल्द समाधान न होने पर आंदोलन को चेताया।

मंगलवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष पुरोला अंकित पंवार के नेतृत्व में परेशान व्यापारियों ने लगातार बिजली कटौती की समस्या को लेकर एसडीएम मुकेश चंद रमोला से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के अनुसार नगर क्षेत्र पुरोला में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति नियमित रूप से नहीं संचालित हो रही है। जिसके कारण व्यापारियों (दूध डेरी, कंप्यूटर सेंटर, फोटो कॉपी की दुकान, मिठाई की दुकान, कपड़े प्रेस करने वाले, ब्यूटी पार्लर, वेल्डिंग की दुकान) संचालकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं मामले को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को कई बार लिखित/मौखिक में सूचित किया गया है। बावजूद समस्या जस की तस बनी है। जिसको लेकर व्यापारियों में गहरी नाराजगी व्याप्त है। साथ ही समस्या का जल्द समाधान न होने पर उन्होंने कानूनी कार्रवाई और आंदोलन की चेतावनी दी है। SDM मुकेश चंद रमोला ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात कर जल्द मामले के समाधान का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में उपेंद्र राणा, सोनू कपूर, बृजमोहन गैरोला, भूपेंद्र गुसाईं, दर्पण चौहान सहित अन्य रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button