पुरोला uttarkashi,, विधानसभा पुरोला का लखपति दीदी सम्मेलन’ का भव्य आयोजन। विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कार्यक्रम में शिरकत कर महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मान करते की हौसलाअफजाई।
सावन के पहले सोमवार के मौके पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नगर पालिका सभागार में विधानसभा स्तरीय ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दुर्गेश्वर लाल ने शिरकत की। इस मौके पर विधायक दुर्गेश्वर ने कहा कि “एक सशक्त और आत्मनिर्भर” मातृशक्ति ही विकसित भारत और उत्तराखंड की सबसे मजबूत नींव है। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में महिलाओं का सशक्तिकरण राज्य के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्ध है। कहा ‘लखपति दीदी योजना’, स्वयं सहायता समूहों (SHGs), ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’, ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ और ‘मुद्रा योजना’ जैसी योजनाओं ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी को अभूतपूर्व रूप से बढ़ाया है। जिससे हमारी बहनें आर्थिक रूप से स्वतंत्र होकर समाज के विकास में अपना अहम योगदान दे रही हैं। इतना ही नहीं सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों के सुदृढ़ीकरण, स्वरोजगार, कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। इससे पहले महिला मोर्चा और स्थानीय जनता द्वारा विधायक का भव्य स्वागत किया गया। विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सम्मेलन में उपस्थित मातृशक्ति को शॉल भेंट कर सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।
ये रहे उपस्थित
महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आनंदी राणा, कार्यक्रम संयोजक, राम प्यारी रतूड़ी, कार्यक्रम संचालक महिला मोर्चा जिला महामंत्री किरन रावत, महिला मोर्चा की अध्यक्ष ललिता राणा, कमला राणा, मंडल अध्यक्ष रामचंद्र पंवार, मीना सेमवाल,नितिन पवांर शुभम बिजल्वाण, कपिल नेगी,रवि नेगी, नीतीश पंवार, अजय कुमार सहित सैकड़ों महिलाएं रहीं।




