पुरोला uttarakshi,, पुरोला से नौगांव जा रहा टेम्पो लिसा डिपो के समीप दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में चालक/ परिचालक को आई चोटें। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां वह उपचाराधीन हैं।
पुरोला पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलार सायं स्टेट हाईवे 17 पर करीब 5 बजे पुरोला से नौगांव का रहा टेम्पो (UK 10CA1359) लिसा डिपो के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में जा गिरा। वाहन में चालक महिपाल (50) पुत्र राजेंद्र राणा और सुरेश (45) पुत्र जागेश्वर डोभाल निवासी चक्रगांव (नगर पालिका बड़कोट वार्ड–7) सवार थे। हादसे में दोनों को चोटें आई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को वाहन से निकालकर एंबुलेंस की मदद से उप जिलाचिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां डाक्टरों द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। चालक महिपाल के पैर में चोटें आईं है। उनको हायर सेंटर रैफर किया गया है। सुरेश को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।




