नौगांव uttarkashi,, पुलिस ने स्मैक के साथ दो युवकों को दबोचा। आरोपियों के खिलाफ थाना पुरोला पर NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही प्रचलन में है।
सीओ बड़कोट चंचल शर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठेत के नेतृत्व में चौकी नौगांव पुलिस की टीम द्वारा बीते बुधवार रात्रि को बैरियर के पास चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान यहां से गुजर रही (UK10A9364) नंबर की स्कूटी को रोका गया। तलाशी लेने पर स्कूटी सवार युवक सिकंदर (31) उर्फ सिक्कू पुत्र राजूलाल निवासी ग्राम कंसोला और अक्षय (22) पुत्र हुकुम दास निवासी मुंगरा गांव के पास से 4.9 ग्राम स्मैक बरामद की गई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर युवकों के विरुद्ध थाना पुरोला पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही गतिमान है।
पुलिस के अनुसार आरोपी सिकंदर उर्फ सिक्कू पूर्व में भी स्मैक तस्करी में जेल जा चुका है, जमानत पर रिहा होने के बाद पुलिस की सिक्कू पर बराबर नजर थी। पुलिस द्वारा अभियुक्त के नेटवर्क को ध्वस्त करने के प्रयास किए जा रहे है, साथ ही यह भी मालूम किया जा रहा है कि इनके द्वारा स्मैक की सप्लाई कहां-कहां व किसको की जाती है, सभी की कुंडली खंगाली जायेगी।
पुलिस टीम
- SI भूपेन्द्र रावत, चौकी इंचार्ज नौगांव।
- सिपाही जितेन्द्र राय
- सिपाही देवेन्द्र कुमार




