बड़कोट uttarkashi,, भाजपा उत्तरकाशी का बड़कोट में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाअभियान का समापन हो गया है। प्रशिक्षण अभियान में कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने, पार्टी के सिद्धांतों, इतिहास और राष्ट्रवादी विचारधारा का ज्ञान देना केंद्र और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचना की अपील की है।
बृहस्पतिवार/शुक्रवार को उत्तरकाशी भाजपा द्वारा बड़कोट के एक निजी होटल में आयोजित दो-दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ प्रदेश महामंत्री कुन्दन परिहार, प्रदेश मंत्री सतीश लखेड़ा, मुख्य वक्ता राज्यमंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला एवं राज्यमंत्री कैलाश पंत, जिला प्रभारी नवीन ठाकुर, जिला सह प्रभारी विनोद रतूड़ी, जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान, विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, पुरोला दुर्गेश्वर लाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दो दिनों तक अलग–अलग सत्रों को संबोधित करते वक्ताओं ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय विचार को लेकर जनता के सम्मुख जा कर सता की प्राप्ति करता है।आज देश के पास क्या क्या चुनौती है इस को समझने के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता है। यह प्रशिक्षण भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित एक राष्ट्रव्यापी सांगठनिक पहल है। जिसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, ‘एकात्म मानववाद’, और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रशिक्षित करना है। यह अभियान मंडल और जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने के लिए चलाया जा रहा है।
प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांतों, इतिहास और राष्ट्रवादी विचारधारा का ज्ञान देना केंद्र और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचना। कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के सही उपयोग और डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से तकनीकी रूप से सक्षम बनाना। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं का क्षमता वर्धन करना।आज हम सब का सौभाग्य है कि हम सभी उस पार्टी के कार्यकर्ता है जिसके पास आज कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कार्यकारणी, कार्यलय, ओर समर्पण के माध्यम से कोष भी है।
इस अवसर पर प्रदेश एवं जिला स्तर के सम्मानित पदाधिकारीगण, मोर्चों के अध्यक्ष, जिला कार्यसमिति के सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष, समस्त मंडल अध्यक्ष तथा वर्तमान व पूर्व विधायक, ब्लॉक प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्यों, नगर निकायों के अध्यक्षों एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों सहित जनपद के समस्त कार्यकर्ताओं रहे।



