Uttarkashiराजनीति

राज्यमंत्री श्याम डोभाल का पहली बार यमुनाघाटी आगमन पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत

डामटा/नौगांव/पुरोला uttarkashi,, राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार यमुनाघाटी पहुंचे ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष श्याम डोभाल। कार्यकर्ताओं ने जगह जगह फूल मालाओं से किया भव्य स्वागत।

बुधवार को अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग (OBC) के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री श्याम डोभाल का राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार यमुना घाटी आगमन पर नैनबाग, डामटा, बर्निगाड, नौगांव, पुरोला में फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री धामी का आभार जताते स्वागत सम्मान करने वालों का यह दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर उन्होंने ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार देश/राज्य में विकास के पथ पर अग्रसर है। कार्यकर्ताओं को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घरघर पहुंचना है। जिससे विकास के पहिए की रफ्तार बनी रहे।

इस दौरान विधायक दुर्गेश्वर लाल, महामंत्री परशुराम जगुड़ी, राज्यमंत्री जगत चौहान, जिला पंचायत सदस्य विजय बंधानी, कविता शाह मंडल अध्यक्ष रामचंद्र पंवार, अमिता परमार, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार, पूर्व नगर अध्यक्ष शशि मोहन राणा, विजय सिंह रावत, विकास मैठाणी, बद्री प्रसाद नौडियाल, गोविंद राम नौटियाल, मदन सिंह नेगी, राम प्रकाश डोभाल, बलदेव रावत, बृज मोहन चौहान, लोकेश उनियाल, सुनील भंडारी, रमेश बिजल्वाण, तिरेपन चौहान, बृजमोहन चौहान, राजेश बिजल्वाण, राजेश भंडारी, आनंदी राणा, मीना रावत, गोपाल डोभाल उर्फ गोलू, अभिषेक सेमवाल, अनीत राणा, प्रताप चौहान, कृपाल राणा, विकास रावत, अमित नौडियाल, मोहित शाह, लोकेंद्र कंडियाल, रामप्यारी रतूड़ी, चंद्रकांता रावत सहित सैकड़ों भाजपाई रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button