राजनीतिशिक्षासामाजिक

सेवा भारती जिला कार्यकारिणी की बैठक आहुत, नगर व खंड के दायित्व बांटे

Barkot उत्तरकाशी,, जिलाध्यक्ष सेवा भारती की अध्यक्षता में आज जिला कार्यकारिणी की बैठक आहुत हुई। बैठक में सेवा भारती द्वारा पूर्व में किए गए सामाजिक कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही नगर व खंड में दायित्व बांटे गए। सरस्वती शिशु मंदिर बड़कोट में आज सेवा भारती जिलाध्यक्ष  शान्ति प्रसाद सेमवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की बैठक आहुत हुई। जिसका शुभारंभ सह विभाग मंत्री आचार्य लोकेश बडोनी मधुर ने दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में सेवा भारती द्वारा पूर्व में किए गए सामाजिक कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही सेवा भारती नगर व खंडों की कार्यकारिणी घोषित की गई। अवतार सिंह रावत को बड़कोट नगर व यमुनोत्री खंड का अध्यक्ष बनाया गया है। सरिता मिश्रवाण को नगर मंत्री, कमला जुड़ियाल को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर बैठक को संबोधित करते आचार्य लोकेश बडोनी मधुर ने कहा कि सेवा भारती शोषित, वंचित, अपेक्षित लोगों के बीच में कार्य करती है, नर सेवा, नारायण सेवा व समरसता का भाव जगाना ही सेवा भारती का मूल उद्देश्य है। उन्होंने सभी दायित्वधारियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। संचालन जिलामंत्री आलोक बिजल्वाण ने किया है। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, मातृ मण्डल अध्यक्षा मीना सेमवाल, रेखा रावत, ललिता राणा, रामस्वरूप सेमवाल सहित अन्य रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button