राजनीतिसामाजिक

यमुनाघाटी में “सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत “समरसता अन्न” कार्यक्रम का आयोजन

नौगांव uttarkashi,, सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत आज “समरसता अन्न” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सह भोज के पश्चात् केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा कर योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते जिला महिला मोर्चा महामंत्री अमिता परमार ने कहा कि भाजपा सरकारें आज भारत के विकास, लोगों के विश्वास और नए विचारों के साथ न्याय का पर्याय बन गई हैं।

प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा नौटियाल के निर्देशानुसार राज्यभर में सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत “समरसता अन्न कार्यक्रम” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज उत्तरकाशी जिले के पुरोला विधानसभा के नौगांव मंडल के बूथ संख्या 146/147 पर “समरसता अन्न कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार के योजनाओं पर चर्चा की है। इस दौरान पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा आनंदी राणा, जिला उपाध्यक्ष कमला राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मीना रावत, मंत्री नीलम नौटियाल, मंडल उपाध्यक्ष पिंकी रावत, सह सोशल मीडिया प्रभारी उजला रावत, मंडल अध्यक्ष सीमा परमार, शांता देवी, रीता सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

नौगांव/बड़कोट में सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा

यमुनाघाटी के नौगांव और बड़कोट में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने सेवा पखवाड़े के तहत सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर विस्तार से चर्चा कर मोटे अनाज और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता रैली निकाली है। साथ ही योजनाओं का प्रचार–प्रसार कर आमजन को लाभ पहुंचाने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर गढ़वाल सह संयोजक विजय सिंह रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी जगमोहन चंद, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र भंडारी, वरिष्ठ नेता जेपी नौटियाल, महामंत्री बलदेव चौहान, प्रताप चौहान,अजय, दीपक नौटियाल राजेंद्र बडोनी, रमेश राणा, सहकारी समिति बड़कोट सचिव सरदार नेगी सहित अन्य भाजपाई उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button