नौगांव/पुरोला uttarkashi,, यमुनाघाटी के युवकों को स्मैक बेचने वाली मेहराज भावी को नौगांव पुलिस ने सहसपुर से दबोचा। पहले से ही दर्ज मुकदमें पर हुई कार्रवाई। पुलिस द्वारा आरोपी मेराज उर्फ मेहराज के साथ स्मैक व्यापार में शामिल अन्य व्यक्तियों एवं कौन-कौन युवक पुरोला/नौगांव के स्मैक खरीदते थे उनकी भी कुंडली खंगाली जा रही हैं।
उत्तरकाशी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कप्तान कमलेश उपाध्याय के द्वारा ड्रग फ्री उत्तराखंड अभियान को सफल बनाए जाने हेतु मादक पदार्थ/मादक द्रव्य (स्मैक, चरस, अफीम आदि) की तस्करी और व्यापार में लिप्त तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने जाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके अनुपालन में पिछले दिनों थाना पुरोला पुलिस के द्वारा डामटा बैरियर के पास हिमांशू बहुगुणा व अनिल कुमार को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिसके विरुद्ध थाना पुरोला में मुअसं 17/2026 धारा 8/21/60 NDPS एक्ट पंजीकृत किया गया था।
इसी क्रम सीओ बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पुरोला दीपक सिंह कठैत व पुरोला पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तण हिमांशु बहुगुणा व अनिल कुमार से गहन पूछताछ कर यह जानकारी जुटाई गई कि यमुनाघाटी में युवकों तक स्मैक किसके माध्यम से पहुंच रही हैं,तो यह प्रकाश में आया कि देहरादून सहसपुर में भाभी उर्फ मेराज पत्नी मुस्तकीम नाम की महिला रहती हैं, जो स्मैक माफिया हैं जिसके विरुद्ध देहरादून व कोतवाली बड़कोट व कोतवाली उत्तरकाशी में करीब दर्जन भर अभियोग पंजीकृत हैं, जो देहरादून से कई बार स्मैक/चरस (NDPS) के मामले में पहले भी जेल जा चुकी हैं। साथ कोतवाली बड़कोट व कोतवाली उत्तरकाशी से भी पूर्व में जेल जा चुकी है, उक्त महिला बहुत ही शातिर किस्म की अपराधी हैं, जो सहसपुर देहरादून से ही यमुना घाटी के युवकों स्मैक सप्लाई (उपलब्ध) कराती थी, जिसके एवज में नवयुवकों से काफी मोटी धनराशि वसूलती हैं।मेराज उर्फ मेहराज यमुना घाटी व देहरादून में भाभी के नाम से मशहूर हैं। यह भी प्रकाश में आया कि यमुना घाटी के नशे के आदि सभी नवयुवकों को मेराज उर्फ भाभी ही स्मैक उपलब्ध कराती हैं। पुरोला पुलिस द्वारा यमुना घाटी में स्मैक की रोकथाम हेतु कड़ी से कड़ी मिलाते मेराज उर्फ मेहराज उर्फ भाभी का यमुना घाटी के नवयुवकों को स्मैक सप्लाई किये जाने साक्ष्य एकत्र किये गए। बीते रविवार को पुरोला पुलिस टीम द्वारा देहरादून सहसपुर जाकर अभियुक्ता मेराज उर्फ मेहराज (48) पत्नी मुस्तकीम निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर जिला देहरादून से मु0अ0सं0-17/2026 धारा 8/21/60/29 NDPS एक्ट अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति का आपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0 – 62/2017 धारा 8/20/60 NDPS ACT
- मु0अ0सं0 – 21/2018 धारा 8/21 NDPS ACT
- मु0अ0सं0 – 179/2018 धारा 8/21 NDPS ACT
- मु0अ0सं0 – 312/2018 गुंडा एक्ट
- मु0अ0सं0 – 63/2019 धारा 8/20 NDPS ACT
- मु0अ0सं0 – 318/2019 धारा 323 504,506 IPC
- मु0अ0सं0 – 373/2022 धारा ⅔ गेंगेस्टर एक्ट
- मु0अ0सं0 – 246/2023 धारा 504,506 IPC
- मु0अ0सं0- 03/2025 धारा-08/21/27(A)/29 NDPS ACT
- मु0अ0सं0 17/2026 धारा 08/21/60/29 NDPS एक्ट
पुलिस टीम
- SI भूपेंद्र सिंह रावत, चौकी इंचार्ज नौगांव
- सिपाही देवेंद्र कुमार
- सिपाही रिंकी




