पुरोला uttarkashi,, पुलिस ने 853 ग्राम चरस (bhang) के साथ एक युवक दबोचा है। आरोपी के खिलाफ थाना पुरोला पर NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। विधिक कार्रवाई गतिमान है। मोटर साईकिल से कर रहा था चरस की तस्करी।
पुलिस कप्तान IPS सरिता डोबाल के सानिध्य में उत्तरकाशी पुलिस नशा तस्करों लगातार नकेल कस रही है। बीते गुरुवार को सीओ देवेन्द्र सिंह नेगी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला SI मोहन सिंह कठैत के नेतृत्व में पुलिस द्वारा सटीक जानकारी जुटाते पुरोला-नौगांव मोटर मार्ग पर चैकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान यहां से गुजर रहे बाइक संख्या (UK07DD-8785) सवार रमेश (26) पुत्र अर्जुन सिंह राणा निवासी ग्राम फिताड़ी मोरी को रोका गया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 853 GRAM चरस बरामद की गई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर युवक के खिलाफ थाना पुरोला पर NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वाहन को सीज कर दिया गया है।
पुलिस टीम
- SI अक्षुरानी
- HC गजेन्द्र सिंह कुंवर
- HC प्रमोद नेगी
- सिपाही विपिन शर्मा