Uttarkashiक्राइमप्रशासनराजनीतिसमस्या

NAUGA0N : यमुनोत्री NH ठेकेदार ने सड़क चौडी तो कर दी, लेकिन पुनः रास्ता बनाने में कर रहा आनाकानी

नौगांव uttarkashi,, NH यमुनोत्री पर रोड कटिंग का कार्य इन दिनों गतिमान, नगर पंचायत नौगांव वार्ड एक में कटिंग करने के बाद रास्ता नहीं बना रहा ठेकेदार। भूमि मालिकों ने प्रशासन से लगाई रास्ते दिलवाने की गुहार। जल्द रास्ता नहीं बनने पर दी आंदोलन की चेतावनी। इस संबंध में जब NH बड़कोट ईई से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कॉल उठाना भी उचित नहीं समझा।

आपको बताते चलें कि इन दिनों यमुनोत्री नेशनल हाईवे का सड़क चौडीकरण का कार्य गतिमान है। लेकिन नौगांव विकास खंड कार्यालय के पीछे ठेकेदार ने सड़क चौडी तो कर दी, लेकिन उसके जद में आया रास्ता बनाने में कर रहा है आनाकानी। जिसको लेकर पार्षद कृष्ण मोहन चंद रमोला, ललित परमार, शंकर सिंह परमार, सुलोचना देवी, बलबंत सिंह, आनंद परमार, विनोद रमोला, प्रमोद परमार, प्रभात का कहना है कि कार्य के दौरान वार्ड– 1 में हमारे खेतों का रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसे दुबारा से बनाना था लेकिन ठेकेदार बनाने में आनाकानी कर रहा है। जिससे रास्ते से लाभान्वित होने वाले ग्रामीण परेशान है। उन्होंने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेते जल्द रास्ते का पुनर्निर्माण की गुहार लगाई है।

सुनें क्या कहना है पीड़ितों का…

 

इनका है कहना

“कुछ लोगों द्वारा मेरी छबि को धूमिल किया जा रहा है। यहां पर किसी प्रकार का कोई रजिस्टर रास्ता नहीं है। लोग इस मार्ग को वैकल्पिक तौर पर इस्तेमाल करते थे। उन्हीं लोगों द्वारा मेरे घर के पीछे NH द्वारा लगाई जा रही सुरक्षा दीवार का कार्य रोक कर विकास कार्यों में अनावश्यक बाधा उत्पन्न की जा रही है। आगामी मानसून सीजन को देखते समय पर कार्य पूरा नहीं हुआ तो मेरा मकान खतरे के जद में आ सकता है।। जिसे मध्य नजर रखते विभाग/ठेकेदार द्वारा जल्द सुरक्षा दीवार लगाने का कार्य पूर्ण किया जाए।– श्याम प्रसाद डोभाल, राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button