YAMUN0TRI DHAM,, जनपद उत्तरकाशी भ्रमण के दूसरे दिन मुख्य चुनाव आयुक्त ने यमुनोत्री धाम में किए मां यमुना के दर्शन, देश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना। साथ ही यमुनोत्री धाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के जिला प्रशासन के प्रयासों को सराहा।
रविवार को अपने जनपद उत्तरकाशी भ्रमण के दूसरे दिन भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना के दर्शन कर किए। सुबह प्रातःकाल खरसाली हैलीपेड पहुंचे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीयों लोगों द्वारा उनका स्वागत किया गया। उन्होंने मां यमुना के चरणों में पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की तथा देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती, नागरिकों के कल्याण और राष्ट्र की निरंतर प्रगति हेतु प्रार्थना की।पूजा-अर्चना के उपरांत मुख्य चुनाव आयुक्त ने धाम परिसर का अवलोकन किया तथा यात्रा व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
ये रहे उपस्थित
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, SDM बृजेश कुमार तिवारी, मुकेश चंद रमोला, सचिव मंदिर समिति सुनील उनियाल, प्रदीप उनियाल, सुशील उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल सहित अन्य तीर्थ पुरोहित अधिकारी और स्थानीय नागरिक रहे।




