डूंडा uttarkashi,, 2 लापता नाबालिग को डूंडा पुलिस ने किया सकुशल बरामद। उसके बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजनों जताया पुलिस का आभार।
उत्तरकाशी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शनिवार 30 मई को नेपाल मूल के दो व्यक्तियों द्वारा चौकी डुण्डा पर सूचना दी गई कि उनकी नाबालिग पुत्रियां बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं। मामला नाबालिग बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़ा होने एवं इसकी संवेदनशीलता को देखते कप्तान कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चौकी डुण्डा पुलिस द्वारा तत्काल खोजबीन अभियान शुरू किया गया। प्रभारी चौकी प्रभारी डुण्डा SI प्रकाश राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मैनुअल पुलिसिंग के तहत आसपास के लोगों से पूछताछ, संभावित स्थानों पर तलाश एवं गहन पतारसी-सुरागरसी कर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाते दोनों बालिकाओं को ब्रह्मखाल क्षेत्र के सिलक्यारा गांव स्थित छानियों से सकुशल बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में बालिकाओं ने बताया कि वे आपस में मित्र हैं तथा लंबे समय से विद्यालय नहीं जा रही थीं। घर में मन न लगने के कारण वे घर छोड़कर कहीं दूर जाने की योजना बना रही थीं। पुलिस द्वारा दोनों बालिकाओं की काउंसलिंग करने के बाद परिजनों को सुपुर्द किया गया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना करते आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम
- SI प्रकाश राणा
- HC मोहन मंतवाड़ी
- सिपाही अनिल
- सिपाही नीलम




