Purola उत्तरकाशी,, यमुनाघाटी कांग्रेस ने आज भाजपा के मंत्री द्वारा गांधी परिवार के खिलाफ की गई अनर्गल बयानबाजी के विरोध में पुरोला में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पुतला दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री अपनी नाकामियां छिपाने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। जो किसी भी सूरत में सहन नहीं की जाएगी।
यमुनाघाटी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज पुरोला में ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह नेगी व नगर अध्यक्ष कविंद्र सिंह असवाल के नेतृत्व में मुख्य तिराहे पर एकत्रित होकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पुतला दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है। कांग्रेस ने इंदिरा व राजीव गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते भाजपा मंत्री गणेश जोशी से माफी मांगने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इंदिरा व राजीव गांधी की शहादत को हादसा बताये जाने की घोर निंदा करती है। कहा भाजपा के नेता जोशीमठ में सरकार की विफलता पर पर्दा डालने और मुख्य मुद्दों से आमजनमानस का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। जिसको किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा मंत्री अपने बयान को लेकर तत्काल माफी मांगे।
ये रहे उपस्थित : पूर्व ब्लॉक प्रमुख गिरवीर सिंह नेगी, राजेंद्र राणा, जयेंद्र सिंह रावत, महिला जिलाध्यक्ष यमुनाघाटी नारायणी देवी, अंबिका हराण, लायविरी देवी, नौनिहाल सिंह, यशवंत सिंह राणा, विहारी लाल शाह, दयाराम सिंह नेगी, द्रमयान सिंह पंवार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नौगांव कांग्रेस
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा व राजीव गांधी पर भाजपा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा की गई अनर्गल बयानबाजी से गुस्साए कांग्रेसियों ने आज नौगांव तिराहे पर भाजपा मंत्री का पुतला दहन कर प्रदर्शन करते अपना विरोध दर्ज करवाया है। इस मौके पर नौगांव ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह पंवार, नगर अध्यक्ष सोहन सिंह रावत, गजेंद्र सिंह असवाल, दीवान असवाल, आशीष रावत, सोबेंद्र सिंह रावत, संदीप, विपिन सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।