- बीजेपी की रीतिनीति से प्रभावित होकर राज्यमंत्री राजकुमार के नेतृत्व में पुरोला विधानसभा के 104 अन्य दलों के नेताओं ने थामा दामन
पुरोला/dehradun,, लोक सभा चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी अपना कुनबा बढ़ाने में जुट गई है। भाजपा राज्य की पांचों सीटों पर लगातार तीसरी बार कब्जा जमाना चाहती है। जिसके लिए अभी से भाजपा ने विपक्षी दलों में सेंधमारी करनी शुरू कर दी है। बीते सोमवार को पूर्व विधायक/राज्यमंत्री राजकुमार के नेतृत्व में पुरोला विधानसभा के 104 अन्य दलों के नेताओं ने पार्टी की रीतिनीति से प्रभावित होकर जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा की संस्तुति के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थाम लिया है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को 5 सीटों पर बड़े अंतर से जीत दर्ज कराने के लिए अभी से जुटने का आव्हान किया है। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने किया।
इन्होंने थामा भाजपा का दामन