हल्द्वानी nainital ,, “प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड” के प्रादेशिक चुनाव (2023) की प्रक्रिया शुरू हो गए है। अध्यक्ष पद के लिए आज 03 और महामंत्री पद के लिए 5 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदें हैं। (कल) रविवार को 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन प्रपत्र नियमानुसार चुनाव कार्यालय सरस मार्केट हल्द्वानी में माननीय मुख्य चुनाव अधिकारी एवं चुनाव अधिकारियों एवं चुनाव संचालन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में स्वीकार किए जाएंगे। दोपहर 3:30 से सांय 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। सोमवार को प्रातः 10:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक नाम वापसी के बाद पद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष पद
- नवीन चंद्र वर्मा
- माधव प्रसाद सेमवाल
- मनोज अरोड़ा
प्रदेश महामंत्री पद
- प्रकाश चंद मिश्रा
- दिनेश डोभाल
- हर्षवर्धन पांडे
- निर्मल सिंह व हंस पाल
- उपेंद्र असवाल
ये रहे उपस्थित : मुख्य चुनाव अधिकारी प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रमोद गोयल, चुनाव अधिकारी राजेश अग्रवाल, सुरेश बिष्ट, गुलशन छाबड़ा एवं चुनाव संचालन समिति के रावेल आनंद, शांति जीना व यमुनाघाटी जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल कबूल सिंह पंवार सहित अन्य रहे।