- सीएम पुष्कर सिंह धामी, उनकी पत्नी गीता और मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री आवास में लगाए पौधे, पूरे परिसर में रोपे गए 51 अलग–अलग प्रजाति के पौध
मोरी/पुरोला/नौगांव/उत्तरकाशी/Dehradun,, उत्तराखंड राज्य में हरेला पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरेला पर्व के अवसर पर सीएम आवास परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने आम की पूषा श्रेष्ठ प्रजाति का पौधा लगाया। सीएम ने कहा कि हरेला प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का पर्व है। हरेला पर्व के उपलक्ष्य में प्रदेश में सामाजिक संगठनों, संस्थाओं एवं विभागों के माध्यम से व्यापक स्तर से वृक्षारोपण किया जाएगा। सीएम ने कहा जल संरक्षण एवं जल धाराओं के पुनर्जीवन की दिशा में राज्य में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में जल संरक्षण और संवर्द्धन के लिए सभी को आगे आने का आह्वान किया गया है। राज्य में इस दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं। राज्य में 1200 से अधिक अमृत सरोवर बनाए गए हैं। इस दिशा में आगे भी लगातार कार्य होंगे। इस दौरान अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, मुख्य वन संरक्षक वन पंचायत डॉ. पराग मधुकर धकाते, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. मीनाक्षी जोशी, उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित रहे।
उत्तरकाशी जनपद में जल संरक्षण एवं जल धाराओं के पुनर्जीवन के लगाए गए पौध
जल संरक्षण एवं जल धाराओं का पुनर्जीवन के लिए सतत और साझा प्रयास किए जाने के संकल्प के साथ जिले में हरेला पर्व के उपलक्ष्य में वृहद वृक्षारोपण अभियान संचालित किया गया।
हरेला पर्व के शुभारंभ पर भटवाड़ी ब्लॉक के बसुंगा गांव में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता राणा चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, जन-प्रतिनिधियों, स्थानीय ग्रामीणों, युवक व महिल मंगल दलों ने उत्साहजनक भागीदारी कर दाड़िम, बांज, कचनार एवं नींबू सहित फलदार व चारा प्रजाति के पौधे रोपित किए। इस अवसर पर साल्ड गांव स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में भी वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलूनी, एसडीएम भटवाड़ी चतर सिंह चौहान, सीएमओ डॉ. आरसीएस पंवार, परियोजना निदेशक डीआरडीए रमेश चन्द्र, गंगोत्री नेशनल पार्क के उप निदेशक आरएन पाण्डेय, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, सैनिक कल्याण अधिकारी कै. रंजीत सेठ, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र शैली डबराल, पर्यटन अधिकारी जसपाल चौहान, जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भण्डारी, स्वजल के पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूड़ा, आईटीबीपी की 12वीं बटालियन के कमांडेट एनएस भण्डारी, एनडीआरएफ के निरीक्षक अमलेश कुमार, सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेन्द्र बिष्ट, जिला संयोजक जय प्रकाश भट्ट, भाजपा नेता विजयपाल मखलोगा ने भी प्रतिभाग किया।
अपर यमुना वन प्रभाग के यमुनोत्री, मुंगरसंती, नौगांव, बड़कोट, कुथनौर रेंज में वन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रभाग के सभी वन पंचायतों में करीब 5000 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, प्रभागीय डीएफओ मयंक शेखर झा, रेंजर शेखर राणा, रेंजर सुभाष चंद्र घिड़ियाल, एसएचओ संतोष कुंवर, समाजसेवी कपिल देव रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष शशिमोहन राणा, विजय सिंह रावत, विजयपाल रावत, श्याम लाल, कमला राणा, मीना रावत, संदीप असवाल, दीपक नौटियाल सहित समस्त विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
टौंस वन प्रभाग पुरोला के कोठीगाड, सांद्रा, ठडियायर, देवता, पुरोला रेंजों के 38 वन पंचायतों में बांज, रिठ्ठा, डकण आदि चारापत्ती, छायादार आदि अनेकों प्रजातियों के 6000 पौध रोपे व सुरक्षा का संकल्प लिया। डीएफओ सुबोध काला ने बताया कि अब भविष्य में जगह–जगह पौधारोपण के बजाय डिवीजन के अंतर्गत तीन व चार स्थानों का चयन कर पांच वर्षों तक सुरक्षा के संकल्प के साथ पौधे रोपे जाएंगे। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री पवन नौटियाल, मनमोहन सिंह रावत, कपिल नेगी, महामंत्री पवन नौटियाल, ब्रहमकुमारी बहन सुषमा, महिला संगठन, एसडीओ विजय सैनी व रेंज अधिकारी अचल गौतम, धनवीर रावत, आमीन चौहान, जगमोहन रावत सहित ग्रामीण वनकर्मी रहे।
गोविंद वन्यजीव राष्ट्रीय उद्यान के रूपिन, सुपिन और सांकरी रेंज में वन महोत्सव मनाया गया। सांकरी रेंज के गीतिका तोक में ट्रैक अप इण्डिया व इको विकास समिति सांकरी द्वारा हरेला पर्व पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के करीब 450 पौधे रोपे गए है। इस दौरान भरत सिंह रावत, चंद्रमणि रावत, रेंजर एसएल सैलानी, राजेंद्र सिंह, चंद्र किशोर बडोनी, सतपाल सिंह, रजनेस चौहान, रणदेव, अनूप आदि रहे।