Uttarkashi,, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने जिले के पदाधिकारियों के साथ मां गंगा के दर्शन किए। उन्होंने गंगोत्री धाम में पूजा–अर्चना कर मां गंगा से प्रदेश की सुख–समृद्धि के साथ समग्र विकास की कामना की है। साथ ही प्रदेशवासियों को चारधाम यात्रा के शुभारंभ होने पर शुभकामनाएं दी। और देश/विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उत्तरकाशी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीसीसी अध्यक्ष करन माहरा का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष उत्तरकाशी मनीष राणा, यमुनाघाटी जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान सहित अन्य कांग्रेसी रहे।
Related Articles
Check Also
Close