मोरी uttarkashi,, यमुनाघाटी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नैटवाड़ इकाई का चुनाव सोमवार को निर्विरोध संपन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मिति से अनुज रांगड़ को अध्यक्ष और विक्रम प्रसाद को महामंत्री चुना गया। इस मौके पर नव गठित कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई।
नई कार्यकारिणी
- संरक्षक : अरूण कुमार, जगमोहन सौंदाण, कमलेश रावत
- अध्यक्ष : अनुज रांगड़
- उपाध्यक्ष : स्वदेश नौटियाल, पूजा पंवार।
- महामंत्री : विक्रम प्रसाद।
- संगठन मंत्री : सुरेश नौटियाल।
- प्रचार मंत्री : प्रवीन राणा
- कोषाध्यक्ष : अजय पॉल।
- सदस्य : मुकेश, किशोरी, रमेश रांगड़, रणजीत सुनार।
- विशेष आमंत्रित सदस्य : विजय रांगड़।
सोमवार को यमुनाघाटी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार की अध्यक्षता में नैटवाड़ व्यापार मंडल इकाई के व्यापारियों की बैठक आहुत की गई। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल खत्म होने पर नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। व्यापारियों ने बैठक में नैटवाड़ बाजार में मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं को जोरशोर से उठाया। उन्होंने कहा कि बाजार में बिजली, पेयजल, सड़क की दयनीय स्तिथि, शौचालय की व्यवस्था न होने से व्यापारियों, स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कहा इसको लेकर कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों/प्रशासन को अवगत भी कराया गया। लेकिन समस्या जस की तस बनी है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मूलभूत समस्याओं को जल्द दुरस्त न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर आश्वस्त किया है।
ये रहे उपस्थित : प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह असवाल, जिला कोषाध्यक्ष अरविन्द खंडूड़ी, हरदेव सिंह राणा जिला संयुक्त महामंत्री, भूपाल सिंह गुसाईं जिला संगठन मंत्री, उपाध्यक्ष संजय राणा, जिला मंत्री विजय राणा, संजय राणा, सुनील रावत, भरत राणा, लायवीर, अनिल डिमरी, सुमन प्रसाद, सत्या नेगी, आशीष डिमरी, रीनू रावत, शंकर रावत, प्रणब रावत रहे।