धर्म–कर्मसंस्कृतिसामाजिक

आस्था : ‘देवलांग मेले’ को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां जोरों पर!

  • बनाल पट्टी के गैर गांव में 12 दिसंबर को आयोजित होगा देवलांग मेला

बड़कोट Uttarkashi,, दीपावली के ठीक एक महीने बाद रवांई के बनाल पट्टी के गैर गांव में मनाया जाने वाला विशेष पर्व देवलांग की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। मेले को भव्य व दिव्य रूप देने के लिए बनाल क्षेत्र के साठी और पानसाई थोक के लोग और बनाल का युवा संगठन एक महीने से तैयारियों में जुटा है। मान्यता है कि महासू महाराज के प्रांगण में इस दिन जो भी अपनी मन्नत को लेकर के पहुंचता है,  उसकी मन्नत इष्ट देव पूरी अवश्य करते हैं।

जनपद उत्तरकाशी के तहसील बड़कोट से करीब 20 किमी की दूरी पर स्तिथ बनाल पट्टी के गैर गांव में देवलांग पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस देवलांग को देखने लोग दूर–दराज से यहां पहुंचते हैं। अमावस्या के दिन दोनों थोक (साठी और पानसाई थोक) के लोग व्रत रखकर श्रद्धा के साथ जंगल से साबुत देवदार के विशालकाय पेड़ को मंदिर प्रांगण में लाते हैं, तथा विशेष पूजा-अर्चना के साथ पेड़ के बाहर छिलके बांधकर उसे तैयार कर समूह में गैर गांव पहुंचाते हैं। उसके बाद रासों/तांदी नृत्य कर पूरी रात काटी जाती है। तड़के सुबह देवलांग पर आग लगाने के बाद डंडों के सहारे खड़ा करते हैं। रात खुलने तक यह पेड़ जलता रहता है। उसके बाद सभी लोग प्रसाद ग्रहण कर अपने घरों को चले जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button