Uttarkashiक्राइमपुलिस

पुलिस ने 5.21 GRAM स्मैक के साथ तस्कर दबोचा

Uttarkashi,, धरासू पुलिस ने 5.21 GRAM स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धरासू थाने पर NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। विधिक कार्यवाही प्रचलन में है।

उत्तरकाशी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चारधाम यात्रा के सुगम तथा सुरक्षित संचालन के लिए कप्तान कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा यात्रा मार्गों पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीओ जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक धरासू के नेतृत्व में धरासू पुलिस द्वारा बीते दिवस (रविवार) देर सांय गंगोत्री नेशनल हाईवे धरासू बैंड के समीप मरगांव को जाने वाले मार्ग के पास से शिवओम (24) पुत्र नरेश मणि नौटियाल, निवासी जोशियाडा को 5.21 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर युवक के खिलाफ कोतवाली धरासू पर NDPS Act के तहत केस दर्ज किया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, मामले मे अग्रिम विधिक कार्यवाही गतिमान है।

पुलिस टीम

  • SI तसलीम आरिफ, चौकी प्रभारी चिन्यालीसौड़
  • ASI शंकर सिंह
  • सिपाही विनोद गैरोला
  • सिपाही राकेश सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button