Uttarkashiक्राइमदेहरादूनपुलिस

उत्तरकाशी P0LICE ने महिला ड्रग्स माफिया को D0ON से दबोचा

Uttarkashi,, महिला ड्रग्स माफिया को उत्तरकाशी पुलिस ने राजधानी दून से गिरफ्तार किया है। NDPS एक्ट वांछित कुख्यात महिला ड्रग माफिया एवं गैंगस्टर मेहराज फरार चल रही थी। महिला पर देहरादून/उत्तरकाशी के थानों पर कई मुकदमे दर्ज हैं।

उत्तरकाशी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कप्तान कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” एवं “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित कुख्यात महिला ड्रग माफिया एवं गैंगस्टर मेहराज को देहरादून स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। माह अप्रैल 2026 में कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए विनोद लाल एवं शुभम नामक दो युवकों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ एवं विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि दोनों अभियुक्त स्मैक की खरीदारी उक्त महिला अभियुक्ता से करते थे। मामले में मेहराज की संलिप्तता पाए जाने पर उसके विरुद्ध धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

गिरफ्तारी से बचने के लिए अभियुक्ता लगातार अपने ठिकाने बदल रही थी, जिसके चलते पुलिस को उसकी तलाश में काफी मशक्कत करनी पड़ी। माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के उपरांत सीओ उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी दिनेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने सटीक सूचना संकलित कर दबिश देते हुए अभियुक्ता मेहराज पत्नी मुस्तकीम, निवासी ग्राम खुशहालपुर, थाना सहसपुर को बीते दिवस (बुधवार)को देहरादून स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्ता लंबे समय से स्मैक एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय रही है। उसके विरुद्ध देहरादून एवं उत्तरकाशी जनपदों में एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा अधिनियम एवं अन्य धाराओं में अनेक अभियोग पंजीकृत हैं। देहरादून पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।

अभियुक्ता का आपराधिक इतिहास

  • मु0अ0सं0 62/2017 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना सहसपुर देहरादून
  • मु0अ0सं0 21/2018 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना सहसपुर देहरादून
  • मु0अ0सं0 179/2018 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना सहसपुर देहरादून
  • मु0अ0सं0 312/2018 धारा 3(1) गुण्डा अधि0 थाना सहसपुर देहरादून
  • मु0अ0सं0 63/2019 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना सहसपुर देहरादून
  • मु0अ0सं0 318/2019 धारा 323,504,506 भा0द0वि0 थाना सहसपुर देहरादून
  • मु0अ0सं0 373/2022 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना सहसपुर देहरादून
  • मु0अ0सं0 246/2023 धारा 504,506 भा0द0वि0 थाना सहसपुर देहरादून
  • मु0अ0सं0 3/2025 धारा 8/21/29/60/27ए एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना बडकोट उत्तरकाशी
    10- मु0अ0सं0 328/2025 धारा 8/21/29/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना विकासनगर देहरादून
  • मु0अ0सं0 62/2026 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना सहसपुर देहरादून
  • मु0अ0सं0 16/2026 धारा 8/21/29 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना कोतवाली उत्तरकाशी

पुलिस टीम

  • SI प्रमोद कुमार
  • HC महिपाल सिंह
  • महिला सिपाही कविता जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button