बड़कोट uttarkashi,, पुलिस ने 9.34 GRAM स्मैक के साथ युवक पकड़ा। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली बड़कोट पर मुकदम दर्ज। विधिक कार्यवाही प्रचलन में है।
चारधाम यात्रा के दौरान नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस का एक्शन लगातार जारी। बीते दिवस (रविवार सायं) को सीओ बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बड़कोट सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में बड़कोट पुलिस द्वारा यमुनोत्री हाईवे, फूलचट्टी के पास चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान राहुल (26) पुत्र अजब सिंह चौहान, निवासी ग्राम म्यूंडा, थाना चकराता देहरादून को 9.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली बड़कोट पर NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस टीम
- SI राजेश कुमार, चौकी प्रभारी जानकीचट्टी
- ASI रमेश लाल
- आरक्षी संजय कुमार
“चारधाम यात्रा के दौरान नशा तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। यात्रियों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण यात्रा सुनिश्चित करना उत्तरकाशी पुलिस की प्राथमिकता है”।– कमलेश उपाध्याय, पुलिस कप्तान।




