Uttarkashiधर्म–कर्मपुलिसप्रशासनसमस्यास्वास्थ्य

उत्तरकाशी मस्जिद मामला : जनाक्रोश रैली में हुआ पथराव, 27 लोग जख्मी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Uttarkashi,, जनपद मुख्यालय में संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल की शांतिपूर्ण महारैली के दौरान ऐसा क्या हुआ कि पुलिस को लाठीचार्ज और बेकाबू भीड़ को करना पड़ा पथराव। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों को मस्जिद के सामने से जाने पर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों/पुलिस के बीच नोंकझोंक हो गई। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने भीड़ पर पथराव कर दिया। जिससे 7 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी ओर 20 प्रदर्शनकारी जख्मी हो गए। गंभीर घायलों को हायर सेंटर रैफर किया गया ओर अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। डीएम ने माहौल को देखते नगर में आज धारा 163 बीएनएसएस के तहत निषेधाज्ञा भी लागू की गई थी। गंगा घाटी के व्यापारियों इस दौरान बाजार बंद रखे। वहीं उत्तरकाशी में प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में  यमुनाघाटी के व्यापारियों ने शुक्रवार को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष यमुनाघाटी प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कबूल सिंह पंवार ने दी।

जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल की ओर से मस्जिद को अवैध बताते प्रस्तावित हिंदू जनाक्रोश रैली निकालने के लिए हनुमान चौक पर एकत्र हुए। महारैली हिंदुत्व के बड़े चेहरे स्वामी दर्शन भारती, महंत केशव गिरी महाराज, राकेश उत्तराखंडी और लखपत भंडारी के नेतृत्व में निकली। संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल की शांतिपूर्ण महारैली के दौरान ऐसा क्या हुआ कि पुलिस को लाठीचार्ज और बेकाबू भीड़ को करना पड़ा पथराव।प्रदर्शनकारी मुख्य बाजार होते गंगोत्री रोड तक पहुंच गए थे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को बीच रास्ते में हो रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों/पुलिस के बीच नोंकझोंक हुई। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों बैरिकेड तोड़ कलेक्ट्रेट में जा घुसे। उसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसी बीच कुछ प्रदर्शनकारियों ने भीड़ पर पथराव कर दिया। जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को मजबूरन लाठीचार्ज करना पड़ा।

हिंदू संगठन अब जुम्मे की नमाज पर रोक लगाने को अड़े, सुने क्या कहना है स्वामी दर्शन भारती का…

ज्ञातव्य हो की हिंदुओं ने मस्जिद को लेकर आरटीआई में जानकारी मांगी थी, प्रशासन द्वारा पहले अधूरी जानकारी देकर मस्जिद से संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध न होना बताया गया। फिर बाद में पूरी जानकारी देते मस्जिद को वैध बताया गया। उसके बाद दूसरे समुदाय ने भी डीएम उत्तरकाशी को ज्ञापन देकर मस्जिद के जमीन से जुड़े कागजात सौंपे थे। साथ ही मस्जिद के साथ समुदाय विशेष के लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। जिसको लेकर जिला प्रशासन/पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

डीएम ने की जनपदवासियों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जनपदवासियों से शांति व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि किसी को भी जिले की कानून-व्यवस्था को हाथ में लेने व शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी और लोक शांति को बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

डीएम ने कहा है कि आज जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में प्रदर्शन के लिए संयुक्त सनातन धर्म रक्षक संघ को सशर्त अनुमति देते हुए इसके लिए पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। इस संबंध में प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों के साथ गत दिन हुई वार्ता में प्रदर्शनकारी संगठन के नेताओं ने अनुमति की शर्तों के अनुसार तय रूट और समय के भीतर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की वचनबद्धता व्यक्त की थी। इस प्रदर्शन के लिए श्रीदेव सुमन मंच हनुमान चौक से होते हुए मुख्य बाजार-कालीकमली धर्मशाला-बस स्टेशन से सिंगल तिराहा-विश्वनाथ चौक से होते हुए रामलीला मैदान तक रैली जुलूस निकालने का रूट तय हुआ था। नगर में आज धारा 163 बीएनएसएस के तहत निषेधाज्ञा भी लागू की गई थी। प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए नगर में विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती करने के साथ ही प्रदर्शन स्थल पर परगना मजिस्ट्रेट सहित पुलिस के अधिकारी भी तैनात थे। प्रशासन व पुलिस के अधिकारी कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रदर्शन हेतु जारी अनुमति की शर्तों का अनुपालन करने हेतु प्रदर्शनकारियों के नेताओं से निरंतर आग्रह करते रहे। लेकिन आज प्रदर्शनकारियों ने अनुमति की शर्तों, तय रुट प्लान तथा निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर सिंगल तिराहे पर लगाए गए बैरिकेट्स को तोड़ दिए और भीड़ के द्वारा पथराव भी किया गया। इस पथराव में कुछ पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी चोटिल हुए। जिसके चलते पुलिस को बाध्य होकर स्थिति को नियंत्रण में बनाए रखने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। नगर में अभी स्थिति सामान्य है। प्रशासन के द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं और एहतियातन नगर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।

डीएम ने नागरिकों से अपील की है अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी उकसावे व बहकावे में आकर शांति व्यवस्था को प्रभावित करने के गलत तत्वों के प्रयासों को कामयाब न होने दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button