नौगांव/बड़कोट/पुरोला/मोरी Uttarkashi,, थाना पुरोला पुलिस द्वारा पुरोला नौगांव डामटा में रैली निकालकर आम जनमानस को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत करा जागरूकता रैली निकाल कर नशे से दूर रहने का संदेश दिया। स्थानीय लोगों ने रैली में बढ़चढकर हिस्सा लिया।
सीओ सर्किल बड़कोट थाना (पुरोला, मोरी, बड़कोट) पुलिस ने “नशामुक्त देवभूमि 2025 अभियान” के अंतर्गत पुलिस उपाधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में नगर में नशे के विरुद्ध जन जागरुकता रैली निकालकर स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक किया। रैली के दौरान आम जनमानस को नशे के दुष्प्रभाव से सम्बन्धित जागरुकता पम्पलेट भी बांटे गये।
इस दौरान थानाध्यक्ष पुरोला SI मोहन सिंह कठैत, चौकी इंचार्ज नौगांव SI राजेश कुमार, डामटा SI रतन सिंह बिष्ट, बड़कोट SI दीपक सिंह कठैत , मोरी SI रणवीर सिंह चौहान ASI अशोकानंद, ASI पवन बडोनी सहित समस्त पुलिस जवान रहे।