क्राइमयूथस्वास्थ्य
Trending

दुःखद : सड़क दुर्घटना में घायल खांसी के युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

बड़कोट uttarkashi,, पौन्टी/मोल्डा/खांसी मोटर मार्ग पर सोमवार रात्रि को हुई वाहन दुर्घटना में गंभीर घायल युवक ने देहरादून अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। युवक की मौत से परिजनों और ग्रामीणों में मातम पसर गया है। हादसे में घायल दो अन्य का देहरादून में और चार का बड़कोट में उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते सोमवार रात्रि को नौगांव विकासखंड के पौन्टी/मोल्डा/खान्सी मोटर मार्ग पर मोल्डा गांव के समीप एक बोलेरो वाहन (UKTD 4748) अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चालक सहित 7 लोग सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस/प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला और उपचार हेतु सीएचसी बड़कोट ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीन की हालत गंभीर देखते देहरादून रैफर किया। गंभीर घायलों में रोबिन सिंह ने देहरादून अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 02 गम्भीर घायलों का इलाज देहरादून एक अस्पताल में व 4 सामान्य घायलों उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बडकोट में चल रहा है।

मृतक

  • रोबिन (26) पुत्र अर्जुन सिंह (क्षेत्र पंचायत सदस्य)।

घायल

  • केंद्र सिंह (29) पुत्र भरत सिंह ग्राम खांसी।
  • रूपेश (27) पुत्र धनवीर सिंह निवासी ग्राम खांसी।
  • रविन्द्र सिंह(28) पुत्र सरदार सिंह।
  • विजय(31) पुत्र जसराम सिंह राणा।
  • ममलेश (26) पुत्र किशन सिंह  खांसी।
  • वाहन चालक योगेश (29) पुत्र कर्म सिंह मोल्डा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button