- डीएम अभिषेक रुहेला ने दिए गंगनानी बस हादसे के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
Uttarkashi,, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास गुजरात के तीर्थ यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में 07 लोगों की मौत हो गई और 28 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय लाया गया है। 07 गंभीर घायलों को हायर सेन्टर AIIMS ऋषिकेश और देहरादून रैफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार आज मां गंगा (गंगोत्री धाम) के दर्शन करने के बाद अपने गंतव्य को जा रही गुजरात के यात्रियों से भरी बस संख्या (यूके 07पीए8585) गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के आसपास दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 07 यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। और 28 यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। 07 गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश और देहरादून रैफर किया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला और पुलिस कप्तान घटना स्थल से रेस्क्यू अभियान सम्पन्न कराने के बाद जिला मुख्यालय को लौट आए हैं। रेस्क्यू अभियान में वन विभाग, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, राजस्व, क्यू आरटी, फायर सर्विस, बीआरओ, आईटीबीपी और सेना सहित स्थानीय लोगों ने सहयोग किया। रेस्क्यू अभियान में चिकित्सा दलों के साथ ही 108 सेवा, जिला चिकित्सालय, पीएचसी भटवाडी से 12 एम्बुलेंस, बीआरओ तथा त्वरित कार्यवाही दल के वाहन भी जुटाए गए थे। सेना की जेक्लाई इकाई के द्वार भी सहायता के लिए अपने जवानों और वाहनों को जिला अस्पताल में तैनात रखा गया है।
मृतकों का नाम
- मीना कमलेश्वर उपाध्याय पत्नी कमलेश्वर वामन भाई उपाध्याय (महिला) उम्र- 52 वर्ष निवासी 7 D अभिनव फार्म रिंग रोड देवरान नगर-2 जिला भावनगर गुजरात
- गणपत राय महता पुत्र प्रताप राय(पुरुष) उम्र 61 वर्ष, निवासी 79/12 नंद कुंवर बागनी सेम सत्य सदन सोसायटी महुआ जिला भावनगर गुजरात
- बक्सर जी महता पत्नी गणपत राय महता (महिला) उम्र – 57 वर्ष, निवासी उपरोक्त
- राजेश भाई मैर पुत्र राघव भाई ( पुरुष) उम्र- 40 वर्ष निवासी करवा थाना अंलन जिला भाव नगर गुजरात
- जोशी अनिरुद्र भाई हँसमुख राय पुत्र हँसमुख राम राय (पुरुष) उम्र- 35 वर्ष निवासी ग्राम तरासरा पो0ऑ0 तलाशा जिला भावनगर गुजरात
- गीगा बाई गाभा भाई भमर पुत्र गाभा भाई भमर (पुरुष) उम्र- 40 वर्ष निवासी पादरी गुमर तहसील तलाशा जिला भावनगर गुजरात
- करन भाटी पुत्र प्रभु जी ( पुरुष) उम्र- 29 वर्ष निवासी ग्राम पालीताना तहसील पालीताना भावनगर गुजरात
घायलों की सूची
- घनश्याम पुत्र शंकर भाई निवासी भावनगर गुजरात उम्र- 54 वर्ष।
- हरिन्द्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी उपरोक्त उम्र-40 वर्ष
- अश्विनी पुत्र लाभ शंकर निवासी उपरोक्त उम्र 43 वर्ष
- संजू पुत्र रमेश चन्द निवासी देहरादून उम्र- 28 वर्ष ( कंडक्टर)
- जयदीप पुत्र मुन्ना भाई निवासी भावनगर गुजरात उम्र- 24 वर्ष
- जीतू भाई पुत्र मोहित निवासी उपरोक्त उम्र 30 वर्ष
- केतन भाई पुत्र राजगुरु निवासी उपरोक्त उम्र- 59 वर्ष
- दिप्ती पत्नी केतन भाई निवासी उपरोक्त उम्र- 57 वर्ष
- नीरज पुत्र चन्द्रकांता निवासी उपरोक्त उम्र- 30 वर्ष
- मुकेश कुमार पुत्र फूलचन्द निवासी देहरादून उम्र -27 वर्ष (ड्राईवर)
- विवेक पुत्र मनीष पदारिया निवासी भावनगर गुजरात उम्र- 24 वर्ष
- सुरेश पुत्र भवानी निवासी उपरोक्त उम्र – 55 वर्ष
- कमलेश उपाध्याय पुत्र वमन भाई निवासी उपरोक्त उम्र- 53 वर्ष
- ब्रीजराज पुत्र जीविहा निवासी उपरोक्त उम्र- 40 वर्ष
- रेखा बहन पत्नी महेश भाई निवासी गुजरात उम्र- 52 वर्ष
- देवकूर बहन पत्नी सुरेश भाई निवासी सूरत उम्र- 52 वर्ष
- मीरल पत्नी योगेश निवासी सूरत गुजरात उम्र- 27 वर्ष
- विजय राठौर पुत्र आतुजी राठौर निवासी उपरोक्त उम्र- 26 वर्ष
- जनार्धन पुत्र पोखरजी निवासी उपरोक्त उम्र- 20 वर्ष
- गिरुपा पुत्र अखुमा निवासी उपरोक्त उम्र- 38 वर्ष
- अशोक सिंह पुत्र बलवन्त सिंह निवासी उपरोक्त उम्र- 43 वर्ष
- मनीष भाई पुत्र रमणीक भाई निवासी उपरोक्त उम्र- 51 वर्ष
- नैना बहन पत्नी मनीष भाई निवासी उपरोक्त उम्र- 49 वर्ष
- दिप्ती त्रिवेदी पत्नी वैभव निवासी उपरोक्त उम्र 39 वर्ष
- हेतल राजगुरु पत्नी जनार्धन निवासी उपरोक्त उम्र- 44 वर्ष
- गोदाभाई पत्र मधु भाई निवासी उपरोक्त उम्र- 45 वर्ष
- संजय कुमार पुत्र साहूजी भाई निवासी उपरोक्त उम्र- 35 वर्ष
- भरत भाई प्रजापति पुत्र कान्ती भाई निवासी उपरोक्त उम्र- 39 वर्ष।
गंगनानी में हुई बस दुर्घटना में कुछ लोगों के हताहत होने की सूचना मिली है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों मे स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भगवान सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य करे।– पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री।