Dehradun/Yamunaghati,, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर योगदान देना होगा। कहा 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। जन भागीदारी एवं जन सहयोग से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने राजकीय इंटर कॉलेज नैटवाड़ में ध्वजारोहण किया।

यमुनाघाटी
यमुनाघाटी के सरकारी दफ्तरों और शिक्षण संस्थानों में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान यमुनाघाटी के बड़कोट, पुरोला और मोरी ब्लॉक देशभक्ति के गीतों/नारों से गुंजायमान रहे। वहीं लोगों ने एक–दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान बड़कोट, पुरोला और मोरी ब्लॉक देशभक्ति के गीतों/नारों से गुंजायमान रहा।

गणतंत्र दिवस के मौके पर आज सरकारी दफ्तरों के अधिकारियों/कर्मचारियों, शिक्षण संस्थानों के गुरुजनों व बच्चों/छात्रों ने और तीनों निकायों के अध्यक्षों/स्टाफ ने इकठ्ठा होकर सुबह 9:30 ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया है। उसके बाद स्कूली बच्चों व कॉलेज के छात्रों ने नगरों में प्रभात फेरियां निकाली। इस दौरान सभी शहर–कस्बे देशभक्ति के गानों/नारों से गुंजायमान रहे। ज्ञातव्य हो कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था। इसलिए हम लोग तब से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।



