पुरोला uttarkashi,, उत्तराखंड में कृषि के समक्ष आ रही दिक्कतों से केंद्रीय कृषि मंत्री को अवगत कराएंगे पुरोला ब्लॉक के नेत्री गांव के प्रगतिशील किसान विजेंद्र सिंह राणा और मोरी अटाल गांव निवासी पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा। यह जानकारी केंद्रीय कृषि विपणन बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक विजय थपलियाल ने दी है।
उत्तराखंड राज्य में किसानी-खेती के सामने आ रही चुनौतियों, कृषि उत्पादों के विपणन में आ रही कठिनाइयों, इसके लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए, मंडियों में क्या-क्या सुधार किए जा सकते हैं, ऐसे तमाम बिंदुओं पर उत्तराखंड के दो–दो प्रगतिशील किसान और व्यापारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष अपनी बात रखेंगे। इस सिलसिले में राज्य की ओर से चयनित किसानों व व्यापारियों के नाम केंद्र को भेज दिए गए हैं, जिनसे केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान फोन पर बातचीत करेंगे। यह जानकारी राज्यों के कृषि विपणन बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक विजय थपलियाल ने दी है।
अब तक लगा चुके इनामों की झड़ी!
जनपद उत्तरकाशी के विकासखंड पुरोला के कृषक परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रगतिशील किसान विजेंद्र सिंह राणा अब तक लगा चुके इनामों की झड़ी! उनको काश्तकारी के लिए गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश/उत्तराखंड में भी सम्मानित किया जा चुका है।
इन किसानों और फल/सब्जी विक्रेता के नाम भेजे
- किसान : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा (अटाल) व विजेंद्र सिंह राणा (पुरोला)।
- फल-सब्जी व्यापारी : जितेंद्र आनंद व दीपक मेहता।